सैदपुर: भितरी में पत्थर के सिल से ससुर की हत्या करने वाला कलयुगी दामाद गिरफ्तार, चेहरे पर शिकन नहीं, बेखौफ बता रहा था कहानी
पत्नी की मौत के बाद बेटा ले जाने से मना करने की खुन्नस में अपने ही चचेरे ससुर की पत्थर के सिल से कूंचकर नृशंस हत्या करने वाले दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर घर से ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित पत्थर के सिल को भी बरामद कर लिया। हत्या के बाद गिरफ्तारी के बावजूद हत्यारे के चेहरे पर शिकन तक नहीं था।