उदयपुर-असारवा ब्रॉडगेज रेल सेवा शुरू होने के बाद से उदयपुर-डूंगरपुर के 120 किलोमीटर क्षेत्र में हजारों पशुओं की ट्रेन हादसों में मौत पर पशुप्रेमियों ने गंभीर चिंता जताते हुए रेलवे मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अब तक 14,000 से अधिक गाय, ऊंट, भैंस, मोर और अन्य पशु ट्रेन से कटकर मर चुके हैं।