सहारनपुर: सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने वैश्विक हालातों को लेकर जताई चिंता, कहा- संकट वैश्विक है, प्रयासों में कमी रही है
सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने वैश्विक हालातों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व एक बड़े संकट का सामना कर रहा है, जिसमें भारत की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इमारन मसूद ने माना कि कुछ मामलों में प्रयास अपेक्षित दिशा में नहीं हो सके, लेकिन इसके बावजूद वह सरकार के साथ खड़े हैं।