सहारनपुर: पुलिस लाइन पहुंचे जिम संचालक का आरोप, बिल्डिंग मालिक ने सामान सड़क पर फेंका, लाखों की तोड़फोड़ की, SSP से लगाई गुहार
सहारनपुर में एक जिम संचालक ने बिल्डिंग मालिक पर उनकी गैरमौजूदगी में सामान बाहर फेकने का आरोप लगाया है। मिशन फिट इंडिया जिम के संचालक साहिल सेतिया ने आरोप लगाया है कि बिल्डिंग मालिक और उसके साथ आए 30 से 40 लोगों ने जबरन जिम में घुसकर सामान सड़क पर फेंक दिया और लाखों रुपये की तोड़फोड़ की। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।