राजातालाब: मिर्जामुराद में चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस ने 17 महीने पहले चोरी हुई एक बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार रात देर रात करीब 11 बजे कोषडा गांव स्थित सम्मो माता मंदिर के पास नहर मार्ग से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने जा रहा है।