नवाबगंज: मानपुर गौशाला के निकट झील बाबा संत कबीर स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने हिरण को मारी टक्कर, हुई मौत
हरख वन रेंज अंतर्गत मानपुर गौशाला के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की मौत हो गई। यह घटना झील बाबा संत कबीर स्कूल के पास हुई, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिरण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।