शहादत दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम आज महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित रानी दुर्गावती की 462वां शहादत दिवस एवं अमर शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री राम विचार नेताम द्वारा बीटीआई रोड स्थित रानी दुर्गावती चौक में स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मंत्री श्री राम विचार नेताम द्वारा अटल परिसर में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत�
Mahasamund, Chhattisgarh | Jun 24, 2026