बदायूं: लभारी गांव में विवाहिता को सांप ने काटा, उसकी हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 18, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव की रहने वाली 36 वर्षीय गीता पत्नी सत्यवीर अपने घर पर थी, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। विवाहिता को सांप के काटने से परिवार में अफरा तफरी मच गई। सांप के काटने से गीता की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन फानन में गीता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने गीता की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया