कैराना: कैराना के खुरगान खनन स्थल पर जाकर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान यमुना खादर क्षेत्र में मई माह में खनन स्थल पर पहुंचकर हमला किए जाने का आरोप लगा था। पट्टा प्रबंधक गौतम सिंह ने आरोप लगाया था कि मुफ्त में रेत भरने से मना करने पर आजम पुत्र बासा, तसव्वर, मुबारिक, माहिर, आजम पुत्र सालिम, आवेश, आस मोहम्मद, सादिक व रिजवान निवासीगण खुरगान और 12 अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया।