बांका: रानीटीकर महारुद्र यज्ञ में दान पेटी की चोरी, आयोजन समिति और श्रद्धालुओं में रोष
Banka, Banka | Apr 10, 2026 सहायक थाना नवादा बाजार अंतर्गत रानीटीकर गांव में आयोजित श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ के अंतिम दिन शुक्रवार को चोरी की एक घटना सामने आई, जिससे आयोजन समिति और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया ।जानकारी के अनुसार, दुर्गा मंदिर और काली मंदिर के पश्चिम दिशा में स्थित शंकर भगवान के पास रखी दान पेटी अज्ञात चोरों द्वारा गायब कर दी गई।