रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, थाने में विपक्षियों पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
Raebareli, Raebareli | Jun 8, 2026
8 जून सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय में थाना क्षेत्र सरेनी के ग्राम कंनन्जास निवासी पीड़ित ने शिकायत की है। आरोप है कि खेतों से वापस आते समय मामूली बात में उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत थाने में की गई परंतु थाने में कार्यवाही न होने पर एसपी से गुहार लगाई गई।