कुकड़ू: विधायक सविता महतो ने कुकड़ू में हाथी हमले में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ू गोराई टोला निवासी मुनि राम गोराई की बीते रविवार रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई थी. शुक्रवार को ईचागढ़ के विधायक सविता महतो कुकड़ू पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान विधायक ने परिजनों को श्राद्धक्रम के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किए.इस दौरान विधायक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा क