हुलासगंज: जहानाबाद समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना, लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने जहानाबाद सहित बिहार के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसान खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों दिए।