आगरा: देवरी पुलिया के पास ऑटो लूट गैंग का पर्दाफाश, 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बुजुर्ग से ऑटो में बिठाकर की थी लूट
आगरा में थाना एकता पुलिस ने ऑटो लूट गैंग का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को देवरी पुलिया–गुतिला रोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ऑटो में बैठाकर बुजुर्ग से मारपीट कर 46,700 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, कूटरचित नंबर प्लेट और 9,950 रुपये बरामद किए।