कस्बा: राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए BRC में हुई बैठक
Kasba, Purnia | Mar 3, 2025 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चार मार्च और बाद में छूटे बच्चों के लिए मॉप-अप राउंड के तहत सात मार्च को दवा खिलायी जायेगी। पूर्व में डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारी, क्रियान्वयन और लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।