कस्बा: पछुवा तेज हवा के कारण कोसी धार में गिरा बिजली का पोल, मदारघाट में बिजली आपूर्ति हुई बाधित
Kasba, Purnia | Mar 2, 2025 कसबा नगर के मदारघाट कोसी धार में रविवार की दोपहर 1 बजे तेज पछ़ुवा हवा के कारण ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली पोल गिर जाने से मदारघाट सहित टिकापुर व मोहनी पंचायत में बिजली आपूर्ति बाधित हो गया है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।