कस्बा: कसबा कॉलेज चौक ओवरब्रिज के पास चलती ट्रक में लगी आग
Kasba, Purnia | Mar 1, 2025 एन एच 57 फोर लेन सड़क मार्ग के कसबा कालेज चौक ओवरब्रिज के पास एक चलती ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया है। कसबा थाना से पहुंची दमकल आग बुझाने में लगी है। चलती ट्रक में आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया है। किसी तरह ट्रक के ड्राइवर एवं खलासी जान बचाकर ट्रक से उतर भाग खड़े हुए।