बीरपुर: पकड़ी के कामगार की बेंगलुरु में कार्य के दौरान छह फ्लोर के लिफ्ट से गिरकर हुई मौत,मचा कोहराम
वीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के एक 30 वर्षीय कामगार की बेंगलुरु में 6 फ्लोर में काम करने के दौरान लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह करीब सात बजे की आसपास है।मृतक की पहचान पकड़ी वार्ड चार निवासी कमलदेव महतो के करीब 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है।