हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में पानी की आवक के चलते टाउन-जंक्शन पुल का निर्माण कार्य रुका, अक्टूबर तक कार्य पूरा होना मुश्किल
हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में पानी आने के साथ ही टाउन जंक्शन सड़क मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य रुक गया है। पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा और तकनीकी कारणों से काम बंद कर दिया है। इस परियोजना को 1 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने की डेडलाइन के गई थी। अब नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो पाएगा।