फूलपुुर: पुरानी रंजिश के चलते युवक से हुई मारपीट, पीड़ित ने थरवई पुलिस से लगाई गुहार
प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के शीतलपुर टिकरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी पुष्पेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी रविवार शाम करीब 6 बजे सामने आई। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी है।