पूरनपुर: मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवरात किए बरामद
पूरनपुर। मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी निवासी फरमूद खां के बंद घर से 27 मार्च को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार फरमूद खां दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने परिवार सहित गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।