गिरिडीह: बरबावाद गांव के पास पुलिस ने पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की, दो लोग गिरफ्तार
हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरबावाद गांव के पास पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया।गुरुवार को 1 बजे दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की खेप पहुंचाई जा रही है।