गभाना: चण्डौस पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि कस्बा चंडौस की नई बस्ती निवासी मनोज उर्फ कलुआ व रोजिल कोर्ट में विचाराधीन लूट के मामले में पिछले लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देकर दबोच लिया।