विष्णुगढ़: बनासो बुध बाजार में सब्जी बेच रही महिला पर बिजली का खंभा गिरा, महिला की मौत
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बुध बाजार में सब्जी बेच रही महिला पर बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई है। बुधवार दोपहर बाद बनासो बुध बाजार में आए भीषण अंधड-तूफान ने एक गरीब परिवार की खुशियां उजाड़ दी है। हाट-बाजार में अपनी आजीविका चलाने के लिए सब्जी बेच रही ग्राम बकसपुरा निवासी सोहगी देवी (55 वर्ष), पति- गन्दौरी महतो पर बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई है।