तिलौथू: तिलौथू में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कैडेट्स को मिला विशेष प्रशिक्षण
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कैडेट्स को मिला विशेष प्रशिक्षण। राधा शांता कॉलेज, तिलौथू में 13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XII) के सातवें दिन कैडेट्स को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। दिन की शुरुआत पीटी से हुई, जिसके बाद पीआई स्टाफ ने फायर एंड मूव कैप्सूल की जानकारी दी।