बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने बांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्रधिकारी बिसौली के नेतृत्व में चलाए जा रहे बांछित वारन्टी गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत आज रविवार को 2:00 बजे करीब एक मुकदमे वांछित चल रहै जुगेन्द्र पुत्र हरि सिंह निवासी जगदीशपुरी मजरा, थाना कुढ़फतेहगढ़, जनपद सम्भल को गनगोली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।