अकबरपुर: जिला मुख्यालय में बिना अनुमति केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत 225 पर मुकदमा दर्ज
दो दिन पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, यूरिया की किल्लत और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाज़ी की थी।जिससे कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बाधित हुई।25 नामजद और 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया