कर्वी: थाना बहिलपुरवा क्षेत्र के एचवारा में भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, दबंग पर कब्जे का आरोप
आज सोमवार दोपहर 12:00 बजे बहिलपुरवा क्षेत्र के लौघटा पुरवा से आए ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम पुलकित गर्ग को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि गाटा संख्या 1512 से सटी राजस्व भूमि पर रामदयाल पाल कब्जा कर रहा है। विरोध पर गाली-गलौज की जाती है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।