नानपारा: नानपारा के सीओ ने नवाबगंज थाने का निरीक्षण किया, थाना समाधान दिवस पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नानपारा के नवागत सीओ नानपारा पहूप सिंह ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर नवाबगंज थाने का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मिर्जापुर तिलक, नानपारा क्षेत्र में किया गया। निरीक्षण के दौरान, क्षेत्राधिकारी ने आरक्षी बैरक, भोजनालय, अतिरिक्त कक्ष और आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रजिस्टर की जांच की। सभी आईजीआरएस शिकायतों का शीघ्र निस्तारण निर्देश दिए।