नानपारा स्थित महाराजा सुहेलदेव भवन संघ कार्यालय में गुरु लेग बहादुर साहिब का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भजन कीर्तन और अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक कौशल जी ने स्वयंसेवकों को आशीर्वचन दिया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा मौजूद रहे।