शाहजहांपुर: आधी रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक अरविंद सिंह, मरीजों का जाना हाल और दिए निर्देश
शाहजहांपुर। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह रविवार देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों व संबंधित अधिकारियों से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक ने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को भर्ती या इलाज में अनावश्यक परेशानी न हो