छोटीसादड़ी: गोमाना चौराहे पर पुलिस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 36 गौवंशों को कराया मुक्त, एक तस्कर को किया गिरफ्तार
छोटीसादड़ी में पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ तस्करों के चंगुल से 36 गौवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। ट्रक में ठूस-ठूस कर भर रखे गए गौवंश में से एक की मृत अवस्था में बरामदगी हुई। बाकी सभी गौवंशों को सुरक्षित गोशाला पहुंचाया गया है।