बासोदा: लाल पठार में मिट्टी खोदने को लेकर दो लोगों ने दो सगे भाइयों के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
लाल पठार में मिट्टी खोदने का विरोध करने पर आरोपियों ने दो सगे भाइयों के साथ सब्बल से मारपीट की है बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने शासकीय अस्पताल मे भर्ती कराया है जहां से उन्हें विदिशा रेफर किया गया है साथी फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।