धौलपुर: “संडे ऑन साइकिल” में खाकी ने दिखाई फिटनेस की ताकत, एसपी ने बढ़ाया पुलिस टीम का हौसला
पुलिस मुख्यालय की पहल पर रविवार सुबह आयोजित “संडे ऑन साइकिल” अभियान में धौलपुर पुलिस एवं 6वीं बटालियन आरएसी के जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल एसपी वैभव शर्मा ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए जवानों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस परेड ग्राउंड धौलपुर से हुई, जहां अधिकार