जगदीशपुर: 3 जुलाई को प्रशांत किशोर की बिहार बदलो यात्रा में 15 हजार लोग होंगे शामिल: जन सुराज नेता विजय शंकर पांडे
जगदीशपुर नगर के खेल मैदान में कल 3 जुलाई को जन सूराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल का आज बुधवार संध्या 6 बजे जनसुरज पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय शंकर पांडे उर्फ विजय बाबा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस साल बिहार में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में बदलाव होने जा रहा है।