जगदीशपुर: 3 जुलाई को जगदीशपुर में प्रशांत किशोर के कार्यक्रम को लेकर जिला महासचिव ने नगर में चलाया जनसंपर्क
3 जुलाई को जगदीशपुर में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर जगदीशपुर में सभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर जन सुराज पार्टी के जिला महासचिव चंद्रभानु गुप्ता जगदीशपुर नगर के सदर बाजार सहित अन्य जगह पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। चंद्रभानु गुप्ता ने बताया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में ही बिहार विकसित राज्य बनेगा।