जगदीशपुर: जगदीशपुर विधानसभा में गणना प्रपत्र का वितरण हुआ, एसडीएम रहे मौजूद
विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत 197-जगदीशपुर विधानसभा में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार जगदीशपुर ने प्रखंड-जगदीशपुर में गणना प्रपत्र का वितरण किया और गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पात्र नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ससमय दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की।