प्रयागराज: करैली में रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने अपने बेटे की जान ले ली, आरोपी गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Apr 26, 2026
थाना करैली क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपने ही बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता गिरीश चन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल जूस पीसने वाली नुकीली एल्युमीनियम की धातु भी बरामद हुई है।सूचना पर करैली पुलिस ने तुरंत धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।