बदलापुर: बदलापुर में व्यवसायी से मारपीट कर स्कूटी, नकदी व मोबाइल लूट, पुलिस घटना की जांच में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव में मंगलवार की देर रात्रि बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी को रोककर मारपीट की और उसकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, 36 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जबकि पीड़ित सिंगरामऊ बाजार निवासी दिनेश सोनी ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्ष