बरहरुवा: रांगा थाना में अनुराग के साथ बर्बरता पूर्ण मारपीट के विरोध में बरहरवा बाजार रहा पूरी तरह बंद
रांगा थाना पुलिस के द्वारा 14 सितंबर को रात्रि बिंदु धाम मंदिर के मुख्य पुजारी गंगा नंद गिरी के सेवक अनुराग आनंद के साथ की गई मारपीट के विरोध में लोगो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बुधवार को बरहरवा बाजार पूरी तरह बन्द रहा। इस दौरान बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों के द्वारा स्वेच्छा पूर्ण तरीके से अपनी अपनी दुकान बंद रखा।