बरहरुवा: रतनपुर में आपसी विवाद में छोटे भाई ने सब्बल से हमला कर बड़े भाई को किया घायल, बेहतर इलाज हेतु किया गया रेफर
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पतना चौक के समीप आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को संब्बल से मार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है । जानकारी पर बरहरवा गस्ती दल में शामिल थाना एस आई अमित कश्यप मौके पर पहुंचकर बुरी तरह से घायल रौशन मंडल को बरहरवा सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है।