बरहरुवा: बरहरवा फरक्का मुख्य पथ पर दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक का इलाज चल रहा है।
बरहरवा फरक्का मुख्य पथ पर मुनिया होटल के समीप मंगलवार को दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं एक का इलाज पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बरहरवा थाना क्षेत्र के पुरुलिया डांगा निवासी 34 वर्षीय मुख्तार शेख अपने बाइक से पश्चिम बंगाल फरक्का से बरहरवा की ओर आ रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाईक से टक्कर हो गया।