नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव बमी के पास स्थित मंदिर के नजदीक बैठा तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल
थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बमी के पास स्थित एक मंदिर के नजदीक तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुआ कुछ देर तक मंदिर के पास बैठा रहा, जिसका वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मंदिर के पास एक तेंदुए को बैठे देखा।