बाह: बटेश्वर में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, किया गया आगरा रेफर
बटेश्वर क्षेत्र से गांव लौट रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव फरेरा निवासी सरनाम सिंह बटेश्वर खांद से अपने घर लौट रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे फरेरा-बटेश्वर मार्ग पर बिजकोली के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर