बरेली: 70 करोड़ दबाकर बैठी चीनी मिल, किसानों का फूटा गुस्सा, बरेली कांग्रेस ने CM योगी से लगाई गुहार
बरेली के नवाबगंज की बंद पड़ी ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का करीब 70 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया होने का मामला फिर गरमा गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव कुमुद गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों का बकाया भुगतान तत्काल कराने की मांग उठाई है। कांग्रेस नेता का कहना है कि नवाबगंज चीनी मिल पिछले तीन साल से बंद है