हाथरस: लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने के विरोध में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाई कोर्ट द्वारा अधिवक्ताओं के 59 चेंबर तोड़ने का आदेश जारी होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा करीब डेढ़ सौ अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े गए और अधिवक्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा लाठी चार्ज करते हुए मारपीट की गई। इस दौरान कई अधिवक्ता चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।सदर तहसील पर अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।