कुर्सेला पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बाघमारा पुल के पास से सोनू कुमार को 16 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी बाघमारा, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार का निवासी है और उसके पिता का नाम चुलाई मंडल है। थाना पुलिस को बाघमारा क्षेत्र में अवैध देसी शराब की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी।