डीग: डीग-कामा रोड पर गांव दिदावली के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी
Deeg, Bharatpur | Apr 13, 2026 डीग-कामा मार्ग पर दिदावली गांव के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीग अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।