तारानगर: तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया का वीडियो वायरल, कहा- ये खरा सोना है, राठौड़ साहब ये किराये की भीड़ नहीं है
तारानगर में कांग्रेस पार्टी की एक सभा के वायरल वीडियो में तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राजेंद्र पर जुबानी हमले में भीड़ को लेकर कहा ये खरा सोना है खरा सोना, राठौड़ साहब ये किराये की भीड़ नहीं है ये वो शेर है या तो उन्होने आजादी की लड़ाई लड़ी बुजूर्गो ने या आपसे 2023 के अन्दर ये वो शेर बैठे है ये सारे अगवा कार्यकर्ता है।