सहारनपुर: 25 वार्डों में 18 हजार कुत्तों को एंटी रेबीज टीके लग चुके हैं, नगर निगम त्वरित गति से चला रहा है टीकाकरण
सहारनपुर नगर निगम प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम है जिसके द्वारा वृहद स्तर पर एंटी रेबीज़ टीकाकरण कार्यक्रम त्वरित गति से संचालित किया जा रहा है। सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में नगर निगम द्वारा पिछले चार महीने में ही अब तक 25 वार्डों को कवर करते हुए 18 हजार श्वानों( कुत्तों) का एंटी रेबीज़ टीकाकरण किया जा चुका है।